हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिपुर कला, श्रीव्यास आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत गोष्ठी में की शिरकत
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हरिपुर कला पहुंचे और श्रीव्यास आश्रम में अखिल भारतीय संस्कृत गोष्ठी में शिरकत की। सीएम ने कहा कि संस्कृत उत्तराखंड की द्वितीय राजकीय भाषा है। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कई विधाई कार्य भी संस्कृत भाषा में करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि संस्कृत जन जन तक पहुंचे और सिर्फ पूजा पाठ की भाषा बनकर ना रह जाए।