फिरोजाबाद CDO ने सुनी किसानों की समस्या, खतौनी-नाम गड़बड़ी और बिजली की शिकायतें आईं सामने
फिरोजाबाद विकास भवन सभागार में आज किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
किसानों की मुख्य शिकायतें:
1. खतौनी में नाम की गड़बड़ी: कई किसानों के आधार, खतौनी और अंश निर्धारण में नाम अलग-अलग हैं
2. बिजली की समस्या: किसानों ने बताया कि बिल लगने के बाद भी बिजली की आपूर्ति कम हो पाती है
CDO ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का विभागीय अधिकारियों से समन्वय करके जल्द निस्तारण कराया जाए। साथ ही सरकार की योजनाओं - पशुपालन, कृषि विभाग की जानकारी भी किसानों को दी गई।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सत्येंद्र प्रताप सिंह , जिला पशु चिकित्सा अधिकारी सुमेश चन्द्र गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
#Firozabad #KisanSamadhanDiwas #VikasBhawan #CDOFirozabad #ShatrohanVaishya #Kisan #UPNews @highlight