धुरकी: प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश ठाकुर की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
Dhurki, Garhwa | Oct 31, 2026 ।। प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय धुरकी के प्रधानाध्यापक गणेश ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें सम्मानपूर्वक बुके एवं अंगवस्त्र फूल माला पहनाकर एवं भेंट कर सम्मानित विदाई दी।