भदोही: भदोही : पुलिस पर हमले के आरोप में चार नामजद और बीस अज्ञात पर दर्ज हुई एफआईआर
भदोही कोतवाली क्षेत्र के पिपरीस में पुलिस पर हमला करने के आरोप में चार नामजद और बीस अज्ञात लोगों कें खीलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बताया गया की गुरुवार को गांव के मोतीलाल ने मारपीट की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर दूसरे पक्ष ने हमला किया।