उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चीनी की बढ़ती कीमत पर फेसबुक पोस्ट करना एक लेखपाल को भारी पड़ गया। शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव ने पोस्ट में लिखा—“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।” पोस्ट वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन ने इसे सरकारी सेवा के सोशल मीडिया आचरण से जोड़ते हुए कार्रवाई की और लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
प्रशासन का कहना है कि मामला महंगाई पर टिप्पणी का नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी के सेवा आचरण का है। वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि सार्वजनिक मुद्दे पर की गई व्यंग्यात्मक टिप्पणी के लिए निलंबन कितना उचित है?
#Jaunpur #UttarPradesh #AshokKumarYadav #Lekhpal #Suspended #SugarPrice #Mehangai #SocialMedia #GovernmentEmployee #ExpressionOfFreedom #UPNews #JaunpurNews #ViralPost #BreakingNews #WeeHoursNews
Bihar, India | Aug 26, 2026