आपदा प्रबंधन मंत्री रतनेश सदा पहुंचे मनिहारी नगर पंचायत आजमपुरगोला। साथ में माननीय MLC श्री अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गौस्वामी, पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभू सुमन,DM आशुतोष द्विवेदी,SDM सहित कई पदाधिकारी रहे महजूद। सरकारी स्तर पर चल रहे सामुदायिक किचन का जायजा लिया। सब्जी का ढक्कन हटाते ही खाली पानी देखकर नाराज हुए मंत्री जी, दाल में भी पानी की मात्रा और चावल की गुणवत्ता देख रसोईया और C O पर भड़के मंत्री जी। इस विकटऔर संकट की घड़ी में आपदा को अवसर ना समझे।