➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 64 विद्यार्थियों का प्रारंभिक चयन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जयवंती हाक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बैतूल के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय के जयवंती सभागृह में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में वर्धमान ग्रुप, बुधनी द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम धुर्वे एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.डी. नागले ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों को रोजगार के लिए उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
➡️ 113 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन, 64 का प्रारंभिक चयन
रोजगार मेले में कुल 113 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया। इनमें से 89 विद्यार्थियों का वर्धमान ग्रुप, बुधनी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 64 विद्यार्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों में रोजगार का अवसर मिलने को लेकर उत्साह का वातावरण रहा।
मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम धुर्वे ने विद्यार्थियों को रोजगार मेले में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में भी विद्यार्थियों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना एवं टीपीओ प्रो. ऋषिकांत पंथी ने करियर सेल के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से करियर संबंधी गतिविधियों में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार उपलब्ध कराने वाली संस्था वर्धमान ग्रुप, बुधनी की ओर से श्री अजय मालवीय, हायर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, श्री मनोज यादव, लर्निंग एंड डेवलपमेंट तथा श्री विजय चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला आईटीआई की प्राचार्य श्री अनीश पांडे, पुरुष आईटीआई के प्राचार्य श्री शुभम वानखेड़े, प्रो. देवी सिंह सिसोदिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रोजगार मेले को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पंडोल पंडोले सहित प्रो. संतोष पवार, डॉ. दिव्या डांगी, डॉ. महेंद्र नावंगे, प्रो. गोलू परते, प्रो. नीतू कुमरे, प्रो. योगेश्वरी पवार, प्रो. दुर्गेश राने, डॉ. शिवदयाल साहू, डॉ. प्रियंका लिखितकर, डॉ. निशा सोनी, प्रो. दिव्य प्रकाश, डॉ. पंकज बारस्कर, सुश्री गायत्री यादव, श्री संतोष लाल झड़बड़े एवं श्री अनिल आठूले का सराहनीय योगदान रहा।
महाविद्यालय प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त प्रयासों से आयोजित जिला स्तयरीय रोजगार मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए तथा उन्हें अपने करियर को बेहतर दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी मिला।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
28 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026