➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान: नवोदित पुनर्वास एवं देखभाल केंद्र में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “सेवा : मेरा योगदान” गतिविधि के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवोदित पुनर्वास एवं देखभाल केंद्र बैतूल में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने विशेष बच्चों एवं दिव्यांगजनों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। यह केंद्र नवोदित ग्रामोत्थान महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है।
केंद्र की संचालिका एलिजाबेथ लाल की उपस्थिति में उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने बौद्धिक दिव्यांगता, डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म एवं बहु-दिव्यांगता वाले बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें स्नेह और प्रोत्साहन दिया। इस दौरान बच्चों को फल एवं चॉकलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत के साथ दिनेश पवार एवं पुनीत दवंडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता, अपनत्व एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul