➡️ प्रभारी सीएमएचओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई का किया औचक निरीक्षण
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने 8 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, पुरुष वार्ड, टीकाकरण कक्ष, स्टोर रूम, एक्स-रे कक्ष, पैथोलॉजी लेब का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एनआरसी कक्ष में एएनएम श्रीमती बबली उइके एफडी अनुपस्थित पायी गई। एनआरसी का रिकॉर्ड अव्यवस्थित पाये जाने एवं अन्य अनियमितता पाये जाने पर एएनएम श्रीमती अर्चना ठाकुर एवं श्रीमती बबली उइके एफडी का 10 दिन का वेतन काटे जाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये एवं भविष्य में पुनरावृति किए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। एनआरसी कक्ष में भर्ती बच्चों के पालक से चर्चा कर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
प्रभारी सीएमएचओ द्वारा लैब निरीक्षण के दौरान लैब को सायं 4 बजे तक खुला रख जांच करने के निर्देश दिये गये। फायर सेफ्टी एक्सपायर पाये जाने पर तत्काल हटाकर नये फायर सेफ्टी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये, औषधि भंडार कक्ष में व्यवस्थित रूप से रखरखाव के निर्देश दिये। अस्पताल कैम्पस के आस-पास साफ-सफाई रखी जाने एवं स्वच्छ पाने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था के निर्देश, स्टाक पंजीयन का संधारण ठीक तरह से करने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये की सभी मरीजों एवं आमजन से मधुर व्यवहार रखे जायें सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने कार्य पर उपस्थित होवें, कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी मुलताई डॉ गजेन्द्र मीणा उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul