तुरकौलिया पुलिस गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुरुवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जयसिंहपुर बेलघटी का ललन दास है। जबकि दूसरा शंकर नरियरवा मठ का शंकर पंडित है। ललन महनवा बाजार के पास तो शंकर पंडित नरियरवा मठ के पास गांजा बिक्री कर रहा था। दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की गई है।