तुरकौलिया: चैलाहा टाल में राजद नेता सदरे आलम की अगुवाई में गुरुवार तक 100 लोगों को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता
चैलाहा टाल में सदरे आलम की अगुवाई में गुरुवार तक कुल 100 लोगो को राजद की सदस्यता दिलाई गई। गुरुवार 4 बजे जानकारी देते हुए राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सदरे आलम ने बताया कि दो दिनों में कुल सौ लोगो की राजद की सदस्यता दिलाई गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोगो के माध्यम से पार्टी द्वारा दलित व पिछडो के लिए किए काम की जानकारी दी जा रही है।