तुरकौलिया: चैलाहा टाल में नरेश सहनी हत्याकांड के आरोपी के घर पर बंजरिया पुलिस ने गुरुवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाई
चैलाहा टाल में नरेश सहनी हत्याकांड के आरोपी के घर पर बंजरिया पुलिस गुरुवार को 4 बजे डुगडुगी बजा कर इश्तेहार चिपकाई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंदजीत पासवान ने बताया कि नरेश सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमे अजय कुमार व उसके परिवार के लोगो पर परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमे मुख्य आरोपी 13वे दिन अजय साह कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।