तुरकौलिया: लक्ष्मीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटनास्थल पर हुई मौत
लक्ष्मीपुर में गुरुवार को अज्ञात बाइक सवार अपराधियो ने युवक को मारी गोली घटनास्थल पर ही हुई मौत। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि घटना 11 बजे की है। मृत युवक की पहचान अरेराज क्षेत्र के रढिया गांव निवासी विवेक सिंह के रूप मे हुई है। सूचना पर सदर एसडीपीओ व डॉग स्कॉयड की टीम जांच के लिए पहुंच गई है। मृत युवक रघुनाथपुर क्षेत्र में रह कर कार्य करता था।