तुरकौलिया: चैलाहा टाल में बुधवार को राजद पंचायत अध्यक्ष सदरे आलम की अगुवाई में चलाया गया राजद का सदस्यता अभियान
चैलाहा टाल में बुधवार को राजद पंचायत अध्यक्ष सदरे आलम की अगुवाई में 35 युवाओं को राजद की सदस्यता दिलाई गई। जानकारी देते हुए सदरे आलम ने बुधवार 4 बजे बताया कि राजद नए युवाओं को पार्टी जोड़ रही है। बुधवार को पार्टी से जुड़े सदस्यों ने राजद के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बता दें राजद पंचायत व बूथ स्तर पर नए लोगो को पार्टी से जोड़ रही है। कई कार्यकर्ता मौजूद थे।