तुरकौलिया: चैलाहा टाल महादलित टोला के ग्रामीणों ने स्वच्छ पीने के पानी के लिए सोमवार को किया प्रदर्शन
चैलाहा टाल महादलित टोला के ग्रामीणों ने सोमवार 1 बजे पीने के स्वच्छ पानी के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण पीएचईडी के अधिकारी व एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की। वार्ड सदस्य रेणु देवी ने कहा हमारे वार्ड के मिनी जलापूर्ति योजना होने के कारण नल जल योजना में चयन नही हुआ। हम दूषित पानी पी रहें है। सीएम आ रहे है,हमारी आवाज सुनकर हमारी समस्या को दूर करवा दें।