हाटा: तिनहवा से बोदरवार जाने वाली मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर सहित राइस मशीन में मारी ठोकर, एक घायल
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनहवा से बोदरवार जाने वाली मार्ग पर स्थित ग्राम भलूही के लोहवा टोला के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर युक्त राइस मशीन में एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे ट्रैक्टर युक्त राइस मशीन सड़क के सामने स्थित विद्युत के पोल से टकरा गया। और चालक घायल हो गया,जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।