कांके: रांची के हरमू स्थित बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, सीएम से ईडी आज करेगी पूछताछ
Kanke, Ranchi | Jan 20, 2024 रांची के हरमू स्थित बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की टीम जमीन घोटाले मामले में पूछताछ करेगी, इस दौरान एहतियात के तौर पर बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि जेएमएम कार्यकर्ता ईडी की पूछताछ के पीछे बीजेपी का हाथ होने की बात कही है।