कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में ईडी आज सीएम से करेगी पूछताछ, बीजेपी प्रवक्ता ने कहा डरे हुए हैं सीएम
Kanke, Ranchi | Jan 20, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में ईडी आज शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी। सीएम हेमंत सोरेन की ईडी से पूछताछ के पहले बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सीएम हेमंत सोरेन पर डरे होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी से पूछताछ के पहले अपने गठबंधन के दलों की बैठक बुलाकर अपने भीतर के डर को प्रकट कर दिया है।