कांके: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम से पूछताछ करेगी ईडी की टीम, जेएमएम कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा आक्रोश
Kanke, Ranchi | Jan 20, 2024 कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से आज शनिवार को ईडी की टीम पूछताछ करेगी। ईडी की पुछताछ को लेकर जेएमएम कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है और वे लगातार सीएम हेमंत सोरेन के पक्ष में नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है, वहीं ईडी दफ्तर से लेकर सीएम हाउस तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं