कांके: मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी ओलिंपिक क्वॉलीफायर मैच के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम
Kanke, Ranchi | Jan 20, 2024 मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी ओलिंपिक क्वॉलीफायर मैच के समापन समारोह में शुक्रवार देर शाम सीएम हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने जर्मनी और अमेरिका के बीच हुए फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाया। सीएम हेमंत सोरेन मैच के दौरान दोनों टीमों की खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए और विजेता और उपविजेता खिलाडियों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया