राजमहल: शांतिकुंज के अखंड ज्योति कलश रथ का राजमहल में आगमन, भक्तों ने की पूजा-अर्चना
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भ्रमणरत अखंड ज्योति कलश रथ का आगमन बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे राजमहल में हुआ। रथ ने नगर भ्रमण के दौरान नील कोठी दुर्गा मंदिर,महाजन टोली दुर्गा मंदिर,सूर्य देव छठ घाट स्थित गायत्री मंदिर,सिंधी कॉलोनी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क एवं नया बाजार दुर्गा मंदिर सहित कई स्थानों का दर्शन-पूजन कराया।