खौफनाक शर्त: दोस्तों से आगे निकलने की होड़ में बांगो बांध में कूदा 24 वर्षीय रंजीत, 48 घंटे से रेस्क्यू जारी
कटघोरा. कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वह दोस्तों के साथ घूमने के लिए बांगो डैम आया था. बताया जा रहा है कि बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी, जिसके बाद रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना के बाद पुलिस और जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर सर्चिंग शुरू की. शाम तक खोजबीन करने के बावजूद युवक को कुछ पता नहीं चला. पानी के तेज बहाव और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं होने पर रोक दिया गया. इसके बाद सोमवार को सुबह एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई
#korbartonews #bangodam #korbachhattisgarh