खरगोन में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत और सशक्त बनाने के लिये कांग्रेस ने सृजन अभियान की शुरुआत की है। अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर आब्जर्वर अभिषेक दत्त ने पत्रकारों को बताया कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए पाटी द्वारा "सृजन अभियान" चलाया जा रहा है।