जींद: शहर के कैथल रोड पर संपन्न हुआ आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष ने किया संबोधित
Jind, Jind | Feb 21, 2024 आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान वजीर ढांडा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र की जीत हुई है। इससे यह साबित होता है कि बीजेपी को आम आदमी पार्टी व कांग्रेस मिलकर हरा सकते हैं। वजीर ढांडा आज बुधवार को शहर के कैथल रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।