जींद: शहर में भाजपा के जिला कार्यालय पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया रोष
Jind, Jind | Feb 21, 2024 जींद शहर में कैथल रोड पर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आज बुधवार को किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया और अपना रोष जताया। इस दौरान किसान नेता आजाद पिलवां,बारूराम,छाज्जूराम आदि ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भाजपा सरकार वादा खिलाफी कर रही है।