जींद: शहर की पुरानी सब्जी मंडी इलाके से 19 वर्षीय युवती का अपहरण करने के आरोप में शहर थाने में नामजद युवक पर केस हुआ दर्ज
Jind, Jind | Feb 21, 2024 जींद शहर की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी एक महिला ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 19 फरवरी की सुबह करीब 6:30 बजे उसकी 19 वर्षीय भतीजी का नारनौंद निवासी नामजद युवक ने अपहरण कर लिया। आज बुधवार को पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि शहर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।