जींद: शहर के सेक्टर-9 में निर्माणाधीन मकान से हजारों रुपए का सामान हुआ चोरी, सिविल लाइन थाने में अज्ञात पर केस हुआ दर्ज
Jind, Jind | Feb 21, 2024 जींद शहर की हकीकत नगर निवासी ओमप्रकाश ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह शहर के सेक्टर 9 में मकान का निर्माण करवा रहा है। जहां से 19-20 फरवरी की रात्रि हजारों रुपए का सामान चोरी हो गया। आज बुधवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।