अटरू: अटरू में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के जिला संघ का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया
Atru, Baran | Aug 7, 2026 स्काउट गाइड सामाजिक सेवा के सरोकार राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के जिला संघ के चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन का आयोजन कस्बे के श्री राम रिसोर्ट में आयोजित किया गया । सी ओ गाइड सुनीता मीणा ने बताया कि जिला परिषद के वार्षिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर एवं अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान रामेश्वर मित्तल ने की ।