सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में बंधा कोल ब्लॉक की समस्याओं पर अहम बैठक, कंपनी को एक सप्ताह की समय-सीमा
कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में बंधा कोल ब्लॉक क्षेत्र से जुड़े विवादों और समस्याओं पर अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, बिड़ला कंपनी के क्लस्टर हेड उमेश महतो, प्रोजेक्ट हेड दीपेश भाटिया और लीगल एडवाइजर बृजेश सिंह मौजूद रहे।बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत 12 सूत्रीय मांग पत्र पर बिंदुवार चर्चा की गई