सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास कार्यक्रम में 128 लोगों के मोबाइल खोजकर लौटाए
सिमडेगा पुलिस के द्वारा मंगलवार को 12:00 बजे पुलिस लाइन में ऑपरेशन विश्वास कार्यक्रम के तहत 128 लोगों के खोए हुए तथा चोरी हुआ मोबाइल वापस किया ।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी लोगों को मोबाइल सौंपते हुए इसे बेहतर रख रखाव की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी लोगों से अपील करते हुए कहा किसी का मोबाइल अगर खो जाता है तो समय पर थाना में इसकी शिकायत करें।