मखदुमपुर: ढक्कनी विगहा मोड़ के समीप पलटा टोटो सवारी वाहन, एक यात्री गंभीर रूप से हुए घायल
मंगलवार की सुबह पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के ढक्कनी विगहा मोड के समीप यात्री से सवार टोटो वाहन पलट गयी। जिससे एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायल यात्री भीमपुरा गांव निवासी सुबोध कुमार बताए जाते हैं ।जो मखदुमपुर बाजार स्थित सती स्थान मोहल्ले में मकान बनाकर रहते हैं । घायल व्यक्ति का इलाज रेफरल अस्पताल मखदूमपुर में कराया गया ।