मखदुमपुर: सावन के दूसरी सोमवारी पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 70000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
जिले के ऐतिहासिक मखदुमपुर प्रखंड का वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सावन के दूसरी सोमवारी पर 70000 से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव बोल बम की जयघोष से पूरा पहाड़ी इलाका गूंजता रहा ।श्रद्धालु पहाड़ी इलाका में बने जल स्रोत से स्नान कर मंदिर पहुँचे और अर्घा सिस्टम में जलाभिषेक किया।इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे।