बक्सर: चौसा चेकपोस्ट पर जुगाड़ गाड़ी के तहखाने से 124 लीटर शराब बरामद, तीनों तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 26, 2025 यादव मोड़ मुफ्फसिल थाना के पास चौसा - गाजीपुर अंतराज्यीय मार्ग पर इनदिनों उत्पाद विभाग की टीम काफी चौकस दिख रही है. उत्तर प्रदेश से राज्य में प्रवेश करने वाली वहनों की जाँच के दौरान गुरुवार को करीब 1:30 बजे अपराह्न में यूपी से शराब तस्करी कर बिहार ला रहे शराब तस्करों के मंसूबे पर उत्पाद पुलिस ने पानी फेर दिया.