बक्सर: बक्सर व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीश ने न्यायालय कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई
Buxar, Buxar | Jun 26, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निवारण दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बक्सर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय मनीष कुमार शुक्ला द्वारा उपस्थित सभी लोगों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शपथ दिलवाई गई।