बक्सर: अवैध हथियार मामले में दो अभियुक्तों को दो साल की सजा और ₹15 हजार का जुर्माना, सीजेएम ने सुनाया फैसला
Buxar, Buxar | Jun 26, 2025 बक्सर मुफस्सिल थाना के जगजीवन नगर जासो का रहने वाला कन्हैया राम एवं प्रेम सागर राम को 2 साल की सजा बक्सर कोर्ट ने सुनाई है. सज़ा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार की अदालत ने अवैध हथियार के मामले में दो साल के कारावास के साथ कुल 15 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई. इस आशय की जानकारी जिला अभियोजन पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने दी.