बक्सर: सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह: 49% सवर्ण गरीबी रेखा से नीचे
Buxar, Buxar | Jun 26, 2025 बक्सर जिला होकर यूपी जाने के क्रम में प्रदेश सवर्ण आयोग के अध्यक्ष ने गुरुवार को जिला अतिथि गृह में पहुंचकर 2:30 बजे के लगभग प्रेस वार्ता की. सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डाॅ महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज के बहुतेरे लोगों की स्थिति अच्छी नहीं है. लगभग 49 प्रतिशत सवर्ण गरीबी रेखा से नीचे जीने को मजबूर हैं. जिन्हें दो समय का भोजन भी नसीब नहीं होता है.