बस्ती पुलिस ने न्याय मार्ग पर जाम को खत्म करने के लिए वन-वे ट्रैफिक सिस्टम शुरू किया है। अब पानी की टंकी की ओर से चार पहिया वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी और कचहरी क्षेत्र आने वाले ड्राइवरों को पकौड़ी चौराहे से मार्ग लेना होगा। पुलिस और ट्रैफिक टीम आवाजाही पर नजर रखेंगी।