बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड पहुंचे विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष, कई शिक्षकों से की मुलाकात और की राजनीतिक चर्चा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता विरोधी दल, एमएलसी लाल बिहारी यादव बुधवार को दोपहर 1 बजे के आसपास अचानक बेल्थरारोड पहुंचे और अखोप राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों से मुलाकात किया। इस दौरान नेता विरोधी दल, एमएलसी ने मौजूद लोगों से राजनीतिक चर्चा भी किया। इस दौरान कॉलेज प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश यादव ने कालेज में स्टाफ की कमी और बिजली पानी की समस्या बताई।