बेल्थरा रोड: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधीर मिश्र पंकज ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर निकाली भड़ास, कहा कार्यकर्ताओं का नहीं था सम्मान
बलिया में बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष संजय मिश्र के बनने के बाद सीयर के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर मिश्र पंकज ने निवर्तमान बलिया जिलाध्यक्ष संजय यादव पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने बेल्थरा रोड तहसील के पास मंगलवार को दोपहर 2 बजे के आसपास पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय यादव के कार्यकाल में पार्टी कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं था।