बेल्थरा रोड: चौकिया मोड़ के पास बीच सड़क पर ट्रक का टूटा एक्सल, दो किलोमीटर में लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बेल्थरारोड चौकियां मोड़ के पास एक पेट्रोल पंप के सामने ओवरलोड ट्रक का अचानक एक्सल टूट गया। जिससे ट्रक बीच सड़क को घेरकर खड़ी हो गई और दोनों तरफ जाम लग गया। ट्रक को एक बंद पेट्रोल पंप से मुख्य सड़क पर निकाला जा रहा था लेकिन एक्सल टूटने के कारण ट्रक का आधा हिस्सा सड़क पर चढ़ा और एक्सल टूट गया। जिसके बाद चाहकर भी ट्रक को आगे पीछे नहीं किया जा सका।