बेल्थरा रोड: शास्त्री नगर के पास ई-रिक्शा से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक हुआ जख्मी
बेल्थरारोड नगर के शास्त्री नगर के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे एक ई रिक्शा से टकरा गई। जिससे बाइक और ई रिक्शा दोनों पलट गई। हादसे में बाइक सवार रोहित राजभर 18 वर्ष ग्राम सरियांव नगरा निवासी को गंभीर चोट आई है। जबकि ई रिक्शा में कई सवारी मौजूद थे।