बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के शिक्षक की पुत्री की मस्तिष्क ज्वर से हुई मौत, स्कूल में आयोजित की गई शोकसभा
बेल्थरारोड नगर के डाकबंगला रोड निवासी शिक्षक पुत्री अदिति सिंह 11 वर्ष का मंगलवार को मस्तिष्क ज्वर के कारण निधन हो गया। वह नगर स्थित एक कांवेंट स्कूल के शिक्षक अमर प्रताप सिंह की पुत्री थी और कक्षा 4 की छात्रा थी। वह अपने दो बहनों में बड़ी थी। जिसका दोपहर 3 बजे के आसपास तुर्तीपार घाट पर सरयू किनारे अंतिम संस्कार किया गया।