बेल्थरा रोड: दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार सपा नेता की पत्नी से बनकटवा में मिले पार्टी पदाधिकारी, पत्नी ने कहा- उनके पति निर्दोष हैं
10 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में भीमपुरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सपा नेता जनार्दन यादव समदर्शी के समर्थन में मंगलवार को उनकी पत्नी से सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने मुलाकात की। मंगलवार को 11 बजे के आसपास भीमपुरा थाना के बनकटवा में पहुंचकर सपा नेताओं ने उनकी पत्नी को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।