सहसवान: सहसवान क्षेत्र में हुए गोलीकांड में पीड़ित की प्रार्थना पर मुकदमा दर्ज, विवेचना शुरू
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ेरिया में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बड़ेरिया निवासी रवेंद्र कुमार पुत्र रामप्रकाश की तहरीर पर मन्नू, अमरीश उर्फ गोकिल, नेत्रपाल, खजांची, रिंकू तथा नहाल उर्फ निहाल निवासी ग्राम बड़ेरिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।