बेलहर: बांका सिविल सर्जन ने बेलहर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, सिजेरियन प्रसव जारी रखने का दिया निर्देश
Belhar, Banka | Jul 15, 2026 बांका सिविल सर्जन डा जितेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को 12 बजे दिन में बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धौरी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बदले बेलहर अस्पताल में ड्यूटी कर रहे आयुष चिकित्सक डा खेमानी गोपाल राम और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी इंदेश्वरी राय को मूल सेवा स्थल एपीएचसी धौरी में तुरंत योगदान देने का