कटिहार: शराब मामले में जब्त वाहनों की हुई नीलामी, उत्पाद कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
सोमवार की दोपहर 2 बजे से उत्पाद विभाग कार्यालय में नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। बता दे की शराब मामले में पकड़े गए वाहनों की नीलामी की जा रही थी। इस बार की नीलामी में कुल 74 वाहन को शामिल किया गया है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन शामिल है। नीलामी को लेकर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।