कटिहार: सदर अस्पताल में बिजली गुल होने पर जनरेटर की सुविधा नहीं, फोन के टॉर्च से मरीजों का इलाज
रविवार की सुबह से लाइट नहीं थी। दोपहर 3 बजे तक अस्पताल में अंधेरा छाया हुआ था। जबकि अस्पताल में दो-दो जनरेटर मौजूद है। लेकिन जनरेटर शोभा की वस्तु बनी हुई है। वहीं लाइट नहीं रहने के कारण मरीज और चिकित्सक को काफी परेशानी हो रही थी। अंधेरे में मोबाइल का टॉर्च जलाकर मरीज का इलाज चिकित्सक कर रहे थे। लाइट नहीं रहने के कारण पीने की पानी की काफी किल्लत हो गई।