कटिहार: लाल कोठी स्थित विवाह भवन में राजद के नेताओं की बैठक का हुआ आयोजन, तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर की गई चर्चा
रविवार की दोपहर 2:30 राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राजद से जुड़े नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कटिहार आगमन को लेकर चर्चा किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 18 दिसंबर को कार्यकर्ता दर्शन व संवाद यात्रा के तहत तेजस्वी यादव कटिहार पहुंचेंगे।