कटिहार: सुर तुलसी कॉलेज के पास सड़क हादसा, दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
रविवार के दोपहर 1 बजे दो लोगों को काफी गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल एंबुलेंस चालक के द्वारा लाया गया था। जो सड़क हादसे के दौरान घायल हो गए। घटना के बारे में एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह अपने एंबुलेंस लेकर आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो लोगों को बेहोशी की अवस्था में सड़क पर देखा और उन्हें लोड कर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।