कटिहार: मिरचार्ईबारी से एक चोर को किया गया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
रविवार की दोपहर सहायक थाना पुलिस के द्वारा एक युवक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उक्त बातों की जानकारी देते सहायक थाना पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की द्वारा सूचना मिली थी। जहां पुलिस घटनास्थल पहुंची और इस युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसे मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा जा रहा है।